'आप की अदालत' के 25 साल: देखिए मुंबई के हाईको मॉल से ‘सेलिब्रिटी’ जनता की तस्वीरें
Published : Oct 11, 2018 05:17 pm IST, Updated : Oct 11, 2018 05:17 pm IST
1/7
'आप की अदालत' के 25 साल पूरे होने पर आम जनता के साथ इंडिया टीवी जश्न मना रहा है। तस्वीरों में देखिए मुंबई के पवई में स्थित हाईको मॉल में किस प्रकार से 'आप की अदालत' के सेट (कट आउट) पर आम लोग अदालत के कठघरे में बैठकर सेलिब्रिटी जैसा महसूस कर रहे हैं।
2/7
इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' के 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर इंडिया टीवी देश की जनता के लिए सेलिब्रिटी बनने का एक खास मौका लेकर आया है।
3/7
इस मशहूर शो के सेट पर इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर इन चीफ रजत शर्मा का भी कट आउट लगाया गया है। यहां पर आप की अदालत के इस सेट पर जनता तस्वीरें खिंचा सकती है।
4/7
रजत शर्मा देश के सबसे मशहूर टीवी न्यूज शो 'आप की अदालत' को होस्ट करते हैं। इस शो की लोकप्रियता पिछले 25 सालों से बढ़ती ही जा रही है।
5/7
पिछले 25 सालों में देशभर के दर्शकों ने ‘आप की अदालत’ को प्यार दिया है।
6/7
इस शो के जरिए हजारों दर्शकों को तमाम सेलिब्रिटीज को करीब से देखने का मौका मिला है।
7/7
आप भी बतौर ऑडियंस ‘आप की अदालत’ का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपने शहर में लगे किसी मशहूर मॉल के 'आप की अदालत' के सेट (कट आउट) पर जाकर तस्वीरें खिंचानी है और हमें भेज देनी हैं।