Published : May 22, 2018 01:49 pm IST, Updated : May 22, 2018 01:49 pm IST
1/10
इंडिया टीवी का नंबर वन शो 'आप की अदालत' जल्द ही अपने 25 साल पूरे करने जा रहा है। वक्त के साथ-साथ इस शो ने दर्शकों के बीच एक खास जगह बनाई है।
2/10
शो के होस्ट और इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत रजत शर्मा अब तक 1000 से भी ज्यादा जानी मानी हस्तियों को कटघरें में ला चुके हैं।
3/10
जनता की इस अदालत में इन हस्तियों से एक खास अंदाज में ही कई सवाल-जवाब किए जाते हैं।
4/10
अब इस नंबर वन शो के 25 साल पूरे होने के अवसर पर इंडिया टीवी दर्शकों के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है।
5/10
इस बार उन फैंस को एक खास मौका दिया जा रहा है जिनके प्यार की वजह से 'आप की अदालत' देश का नंबर वन शो बना हुआ है।
6/10
दरअसल आप भी अब इस शो में बतौर ऑडियंस शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि आपके शहर में 'आप की अदालत' का कटघरा रखा गया है। जी हां, यह वही कटघरा है जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां बैठकर रजत शर्मा के सवालों का जवाब देती दिखती हैं।
7/10
शो का हिस्सा बनने के लिए आपको अपने शहर के मॉल में जाकर इस कटघरे में तस्वीरें क्लिक करवानी है।
8/10
इसके बाद आपको अपनी यह तस्वीरें हमें भेजनी होगी।
9/10
गौरतलब है कि यह तस्वीरें मुंबई के आर.सिटी मॉल की है। यहां इंडिया टीवी के दर्शक तस्वीरें क्लिक करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
10/10
भारतीय टेलीविजन के इतिहास में 'आप की अदालत' सबसे लंबा चलने वाला शो है और आज भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है।