मैं बदलाव इस तरह से लाऊंगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने सबसे पहले 2004 में अमेठी से चुनाव लड़ा था और जीता था. इस 13 साल के दौरान राहुल गांधी ने कई उतार चढ़ाव देखे. उन्होंने वो पार्टी देखी जिसने लगातार दस साल शासन किया और वो पार्टी भी देखी जिसके आज लोकसभा में 45 सदस्य हैं.
