Hindi News गैलरी इवेंट्स जानें कौन है चंदन के तस्कर डॉन लक्ष्मण की ख़ूबसूरत माशूका संगीता Published : May 12, 2016 09:10 am IST, Updated : May 12, 2016 09:10 am IST 1/9 आंध्रप्रदेश की चित्तुर पुलिस ने चंदन की तस्करी के आरोप में एक पूर्व मॉडल संगीता चटर्जी को गिरफ्तार किया है। 2/9 संगीता पर अंतर्राष्ट्रीय चंदन माफिया मारकोन्दान लक्ष्मण उर्फ तामंग के मिलकर चंदन की तस्करी करने का आरोप है। 3/9 बताया जाता है कि संगीता की गिरफ़्तारी से चंदन तस्करों के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। 4/9 चंदन माफिया लक्ष्मण से मिलने के पहले संगीता एयरहोस्टेस (विमान परिचारिका) भी रह चुकी है। 5/9 चित्तुर पुलिस सूत्रों ने बताया कि संगीता तामंग के नेटवर्क की अच्छी जानकारी रखती है और बाक़ी तस्करों से भी उसका मेलजोल रहा है। 6/9 चंदन तस्करी के लिए संगीता मुंबई, चैन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता आया-जाया करती थी। देश के अलावा विदेशों में भी उसके नेटवर्क थे। 7/9 तामंग मणिपुर से भागकर चैन्नई आ गया था और आंध्रप्रदेश के चित्तुर, करनुल व कादापा जिलों के जंगल से चंदन देश-विदेश में तस्करी करता था। 8/9 वर्ष 2014 में तामंग को नेपाल से गिरफ्तार किया गया था। मारकोन्दान ने ही पूछताछ में संगीता के राज उगले थे। 9/9 उसी समय से चित्तुर पुलिस उसे तलाश रही थी। Subscribe to Notifications