Republic Day 2018: गणतंत्र दिवस पर सैन्य शक्ति के साथ दिखी नारी शक्ति, T-90, ब्रह्मोस के साथ दिखीं आन-बान और शान
देश के 69वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आज देश की बेटियों ने दुनिया के सामने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। सीमा सुरक्षाबल के मोटरसाइकिल सवार दल ‘‘सीमा भवानी’’ ने ASEAN के 10 देशों के नेताओं एवं शासनाध्यक्षों की मौजूदगी में अपने साहसिक करतब दिखाए
