तस्वीरों में देखें कैसे रेप आरोपी बाबा राम रहीम के समर्थकों ने की आग़ज़नी
साध्वी से यौन शोषण के आरोप में पंचकूला स्थित सीबीआई विशेष अदालत द्वारा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम को दोषी क़रार दिए जाने के बाद पंचकुला, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में हिंसा भड़क उठी है।
