Hindi News गैलरी इवेंट्स जी सिने अवार्डस की झलकियां,शो में 'बाजीराव मस्तानी' की धूम Published : Feb 22, 2016 04:48 pm IST, Updated : Feb 22, 2016 04:48 pm IST 1/13 शनिवार की रात सम्पन्न हुए जी सिने अवार्डस में कई नामचीन सितारों ने शिरकत की। इस अवार्ड शो का टेलीविजन पर प्रसारण 5 मार्च को किया जायेगा 2/13 अवार्ड शो में रणवीर की मुख्य भूमिका वाली बाजीराव मस्तानी का जलवा रहा और बेस्ट फिल्म व बेस्ट एक्टर सहित इस फिल्म को 10 अवार्ड से नवाजा गया 3/13 सलमान खान की बजरंगी भाईजान को बेस्ट फिल्म(व्यूअर चॉइस) व सलमान को बेस्ट एक्टर(व्यूअर चॉइस) का अवार्ड मिला 4/13 समारोह के दौरान रणवीर सिंह व परिणिती चोपड़ा एक दूसरे को चूमतें हुए 5/13 एमी जैक्सन अवार्ड शो में शिरकत करती हुई, एमी जल्द ही सुपरस्टार रजनीकांत के साथ रोबोट-2 में दिखाई देंगी 6/13 अनिल कपूर समारोह के दौरान फोटोग्राफरो को पोज देते हुए 7/13 कबीर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान को बेस्ट फिल्म(व्यूअर चॉइस) सहित तीन श्रेणियों में अवार्डस मिलें 8/13 सलमान खान और सोनम कपूर अभिनीत सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो के टाइटल गीत को साल का सर्वश्रेष्ठ गीत चुना गया 9/13 समारोह में अर्जुन कपूर अपनी फिल्म का एण्ड की के प्रमोशन के लिए ऊंची हील के सैंडल में दिखाई दिए 10/13 सुशांत सिंह राजपूत समारोह में अपनी गर्लफ्रैन्ड अंकिता लोखण्डे के साथ पहुंचे। सुशांत नें इस समारोह में शाहरुख के गानों पर स्टेज परफोर्मेंस भी दी 11/13 सोनाक्षी सिन्हा फोटोग्राफरो को पोज देते हुए सोनाक्षी आजकल अपनी फिल्म अकीरा की शूटिंग में व्यस्त हैं 12/13 बजरंगी भाईजान फिल्म की मुन्नी यानि हर्षाली मल्होत्रा को भूमि पेडनेकर के साथ बेस्ट डेब्यू फीमेल के अवार्ड से नवाजा गया 13/13 काजोल भी अवार्ड शो में दिखाई दी। उनकें पति व अभिनेता अजय देवगन को फिल्म इंडस्ट्री में उनकें योगदान के लिए सम्मानित किया गया Subscribe to Notifications