किस समय अजवाइन का सेवन करना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

अजवाइन में कैल्शियम, सोडियम, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, पोटैशियम, विटामिन ए, सी, डी, ई और के जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए इसका सेवन करने के सबसे सही समय के बारे में जानते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
अजवाइन में कैल्शियम, सोडियम, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, पोटैशियम, विटामिन ए, सी, डी, ई और के जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए इसका सेवन करने के सबसे सही समय के बारे में जानते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
आयुर्वेद के मुताबिक रात में सोने से पहले अजवाइन खाना सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। रात में आप अजवाइन को साबुत या फिर पानी के साथ खा सकते हैं। अजवाइन आपकी गट हेल्थ को इम्प्रूव करने में मददगार साबित हो सकता है।
3/5 Image Source : Freepik
पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अगर आप कब्ज, अपच या फिर गैस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो रात में सोने से पहले अजवाइन खाना शुरू कर दीजिए और महज कुछ ही दिनों के अंदर पॉजिटिव असर देखिए।
4/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजवाइन आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में भी असरदार साबित हो सकती है। अजवाइन में पाए जाने वाले तत्व आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर लगातार बढ़ रहे वजन पर काबू पाने में कारगर साबित हो सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
हर रोज अजवाइन का सेवन कर आप वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से भी बच सकते हैं। इसके अलावा अजवाइन आपकी बॉडी को डिटॉक्स भी कर सकती है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।