एक दिन में कितनी हरी इलायची चबानी चाहिए?

क्या आपको भी यही लगता है कि हरी इलायची का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए क्योंकि इलायची आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकती है।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आपको भी यही लगता है कि हरी इलायची का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने की चीजों के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए क्योंकि इलायची आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकती है।
2/5 Image Source : FREEPIK
हेल्थ बेनिफिट्स के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इलायची का सेवन करना बेहद जरूरी है। एक दिन में 2 से 3 इलायची चबाने की सलाह दी जाती है। सुबह-सुबह खाली पेट इलायची चबाना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
3/5 Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुर्वेद के मुताबिक गले से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हरी इलायची को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। हालांकि, एक दिन में तीन से ज्यादा इलायची चबाने से आपकी सेहत पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर हरी इलायची चबाई जा सकती है। क्या आप जानते हैं कि हरी इलायची में पाए जाने वाले तत्व बैड ब्रेथ की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं?
5/5 Image Source : FREEPIK
दिल की सेहत के लिए भी हरी इलायची को फायदेमंद माना जाता है। ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए भी हरी इलायची को कंज्यूम किया जा सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।