किस विटामिन की कमी से सुबह उठते ही महसूस होने लगती है थकान-कमजोरी?

किस विटामिन की कमी से सुबह उठते ही महसूस होने लगती है थकान-कमजोरी? deficiency of which vitamin causes weakness and tiredness as you wake up in the morning vitamin d ki kami ke lakshan

क्या आप भी सुबह उठते ही एनर्जेटिक महसूस नहीं कर पाते हैं? अगर आपको सुबह-सुबह थकान और कमजोरी महसूस होती है तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में इस जरूरी विटामिन की कमी पैदा हो गई हो। विटामिन डी की कमी की वजह से आपको इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आप भी सुबह उठते ही एनर्जेटिक महसूस नहीं कर पाते हैं? अगर आपको सुबह-सुबह थकान और कमजोरी महसूस होती है तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में इस जरूरी विटामिन की कमी पैदा हो गई हो। विटामिन डी की कमी की वजह से आपको इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
2/5 Image Source : Freepik
दिन भर सुस्ती महसूस होना विटामिन डी की कमी की तरफ इशारा करता है। इसके अलावा अगर आपको बहुत ज्यादा मूड स्विंग्स हो रहे हैं यानी पल-पल में आपका मूड बदल रहा है, तो आपके शरीर में इस विटामिन की कमी पैदा होने की संभावना बढ़ सकती है।
3/5 Image Source : Freepik
विटामिन डी की कमी आपकी बोन हेल्थ और मसल हेल्थ को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। जोड़ों में दर्द जैसी समस्या, इस विटामिन की डेफिशिएंसी का संकेत हो सकती है। आइए जानते हैं कि आप इस विटामिन की कमी को दूर कैसे कर सकते हैं।
4/5 Image Source : Freepik
विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए सिर्फ धूप में बैठना जरूरी नहीं है। धूप में बैठने के साथ-साथ आपको अपने डाइट प्लान में विटामिन डी से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। फोर्टिफाइड दूध या फिर दही का सेवन कर आप इस विटामिन की कमी को दूर कर सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
मशरूम, फिश, अंडा, बादाम और सोया में भी विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। विटामिन डी की कमी को दूर कर आप कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।