ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए पिएं ये हरा जूस

क्या आप भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का शिकार बन चुके हैं? अगर हां, तो आपको ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर एक जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए। आइए मेथी-धनिए के जूस की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आप भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का शिकार बन चुके हैं? अगर हां, तो आपको ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर एक जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए। आइए मेथी-धनिए के जूस की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
जूस बनाने के लिए आपको एक स्पून मेथी दाने को पानी में डालकर रातभर के लिए भिगोकर छोड़ देना है। अगली सुबह लगभग एक कटोरी फ्रेश धनिया के पत्ते लीजिए। अब आपको भीगे हुए मेथी दाने और धनिए के पत्तों को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लेना है।
3/5 Image Source : Freepik
आप इस जूस को एक गिलास में छान लीजिए। आखिर में इस जूस में नींबू का रस मिला लीजिए। अब आप इस जूस को पी सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर ये जूस इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।
4/5 Image Source : Freepik
मेथी और धनिया, दोनों नेचुरल चीजें डायबिटीज के मरीजों की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए इस जूस का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा ये जूस आपकी गट हेल्थ को सुधारकर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है।
5/5 Image Source : Freepik
मेथी-धनिए के जूस को पीकर आप कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये जूस आपकी हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।