दिन भर थकान महसूस होना नॉर्मल नहीं, इस पोषक तत्व की कमी का संकेत

दिन भर थकान महसूस होना नॉर्मल नहीं, इस पोषक तत्व की कमी का संकेत Feeling tired symptom of which vitamin deficiency warning signs of vitamin b12 deficiency

क्या आपको भी सुबह उठते ही कमजोरी महसूस होती है? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। दिन भर एनर्जी की कमी महसूस होते रहना, इस जरूरी विटामिन की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। आइए विटामिन बी12 की कमी के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आपको भी सुबह उठते ही कमजोरी महसूस होती है? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। दिन भर एनर्जी की कमी महसूस होते रहना, इस जरूरी विटामिन की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। आइए विटामिन बी12 की कमी के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
कमजोरी और थकान महसूस होना विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको मतली, उल्टी या फिर दस्त की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी पैदा हो गई हो।
3/5 Image Source : Freepik
क्या आपकी त्वचा का रंग पीला पड़ रहा है? अगर हां, तो शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने की संभावना बढ़ सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती न करें वरना आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
4/5 Image Source : Freepik
अचानक से वजन घटना भी विटामिन बी12 की कमी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा ठीक से भूख न लगना जैसा लक्षण भी खतरे की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा विटामिन बी12 की कमी की वजह से आपके मुंह या फिर जीभ में दर्द महसूस हो सकता है।
5/5 Image Source : Freepik
अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं तो आपको तुरंत अपनी जांच करवा लेनी चाहिए। अगर आपने समय रहते अपनी जांच नहीं करवाई या फिर डॉक्टर से कंसल्ट नहीं किया, तो आगे चलकर आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।