हड्डियों-मांसपेशियों में महसूस होती है कमजोरी, कहीं इस पोषक तत्व की कमी तो नहीं?

हड्डियों-मांसपेशियों में महसूस होती है कमजोरी, कहीं इस पोषक तत्व की कमी तो नहीं? feeling weakness in bones and muscles sign of iron deficiency

क्या आप जानते हैं कि किस जरूरी पोषक तत्व की कमी की वजह से आपकी हड्डियां और मांसपेशियां बुरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं? अगर आपके जोड़ों में भी दर्द हो रहा है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि किस जरूरी पोषक तत्व की कमी की वजह से आपकी हड्डियां और मांसपेशियां बुरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं? अगर आपके जोड़ों में भी दर्द हो रहा है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
जोड़ों में दर्द महसूस होना या फिर हड्डियों-मांसपेशियों में कमजोरी महसूस होना, इस तरह के लक्षण आयरन की कमी का संकेत हो सकते हैं। आइए आयरन की कमी की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले कुछ दूसरे लक्षणों के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
क्या आपके हाथ और पैर भी अक्सर ठंडे रहते हैं? अगर हां, तो आपको इस लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाथ-पैर ठंडे पड़ना आयरन की कमी का संकेत साबित हो सकता है।
4/5 Image Source : Freepik
अगर आपको हेयर फॉल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो सावधान हो जाएं क्योंकि हेयर फॉल आयरन की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि त्वचा के रंग का पीला पड़ना भी खतरे का संकेत साबित हो सकता है।
5/5 Image Source : Freepik
आयरन की कमी की वजह से आपकी बॉडी के एनर्जी लेवल्स भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं जिससे आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।