इस एक आदत की वजह से बढ़ सकता है कैंसर का खतरा!
Published : Jan 15, 2025 09:12 pm IST, Updated : Jan 15, 2025 09:12 pm IST
-
Image Source : Freepikकैंसर जैसी खतरनाक और जानलेवा बीमारी के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। जरूरी नहीं है कि सिर्फ जो लोग शराब या फिर सिगरेट पीते हैं, वही इस बीमारी की चपेट में आते हैं। इस बीमारी का एक और मुख्य कारण हो सकता है।
- Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तनाव की वजह से भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप कैंसर का शिकार नहीं बनना चाहते, तो आपको छोटी-छोटी बातों पर स्ट्रेस लेने की अपनी बुरी आदत को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए।
- Image Source : Freepik
तनाव को मैनेज करने के लिए आप मेडिटेशन की मदद ले सकते हैं। हर रोज नियम से अपने डेली रूटीन में मेडिटेशन को शामिल कर लीजिए। आपको महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
- Image Source : Freepik
मेडिटेशन के अलावा योग भी आपके स्ट्रेस लेवल को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। स्ट्रेस या फिर एंग्जायटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप वृक्षासन या फिर त्रिकोणासन जैसे योगासनों की मदद ले सकते हैं।
- Image Source : Freepik
जब भी आपको स्ट्रेस महसूस हो, आप डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करके भी अपने माइंड को रिलैक्स करने की कोशिश कर सकते हैं। तनाव को समय रहते काबू में करना बेहद जरूरी होता है, वरना आप कैंसर समेत कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।