सर्दी-खांसी से राहत दिलाने वाले घरेलू नुस्खे

बदलते मौसम में अक्सर सर्दी खांसी की समस्या लोगों को जकड़ लेती है। अगर आप नेचुरली इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर देख सकते हैं। महज कुछ ही दिनों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
1/5 Image Source : FREEPIK
बदलते मौसम में अक्सर सर्दी खांसी की समस्या लोगों को जकड़ लेती है। अगर आप नेचुरली इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर देख सकते हैं। महज कुछ ही दिनों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
2/5 Image Source : FREEPIK
औषधीय गुणों से भरपूर शहद सर्दी और खांसी की समस्या से राहत दिला सकता है। शहद को पुराने जमाने से सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। हल्के गर्म पानी में पोषक तत्वों से भरपूर शहद को मिक्स कर लीजिए। सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए आप इस पानी को पी सकते हैं।
3/5 Image Source : FREEPIK
अगर आप सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी गले से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपको भाप जरूर लेनी चाहिए। दिन में दो से तीन बार भाप लीजिए और खुद-ब-खुद असर देखिए। इसके अलावा आप गर्म पानी में नमक मिक्स करके इस पानी से गरारा भी कर सकते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
सर्दी और खांसी की समस्या से जल्दी और नेचुरली छुटकारा पाने के लिए हल्दी वाले दूध का सेवन भी किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या से राहत पाने के लिए गर्म तासीर वाले गुड़ को भी कंज्यूम किया जा सकता है।
5/5 Image Source : FREEPIK
औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी की पत्तियां भी सर्दी और खांसी की समस्या से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकती हैं। आपको बता दें कि ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले आपको डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए।