एक दिन में कितने कप चाय पी सकते हैं?

क्या आपको भी चाय पीना पसंद है? अगर आप एक टी लवर हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जरूरत से ज्यादा चाय पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि आप एक दिन में कितने कप चाय पी सकते हैं...
1/5 Image Source : Freepik
क्या आपको भी चाय पीना पसंद है? अगर आप एक टी लवर हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जरूरत से ज्यादा चाय पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि आप एक दिन में कितने कप चाय पी सकते हैं...
2/5 Image Source : Freepik
आईसीएमआर की रिपोर्ट के अनुसार एक दिन में 300 मिलीग्राम से ज्यादा कैफीन कंज्यूम करना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यही वजह है कि एक दिन में यानी 24 घंटे में एक या फिर दो कप से ज्यादा चाय कंज्यूम करने से बचना चाहिए।
3/5 Image Source : Freepik
रेगुलरली दो कप से ज्यादा चाय पीने से आपको कुछ साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जरूरत से ज्यादा चाय पीने से आपकी मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ, दोनों ही बुरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं।
4/5 Image Source : Freepik
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो लोग ज्यादा चाय पीते हैं, उन्हें पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गैस, कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या से बचने के लिए आपको लिमिट में रहकर ही चाय को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बनाना चाहिए।
5/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जरूरत से ज्यादा चाय पीने से आप अनिद्रा की समस्या का शिकार भी बन सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।