कैसे पता चलता है कि शरीर में खून की कमी है?

अगर सही समय पर खून की कमी को डिटेक्ट कर इसे दूर नहीं किया गया, तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो हो सकता है कि आपके शरीर में खून की कमी पैदा हो गई हो।
1/5 Image Source : FREEPIK
अगर सही समय पर खून की कमी को डिटेक्ट कर इसे दूर नहीं किया गया, तो आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो हो सकता है कि आपके शरीर में खून की कमी पैदा हो गई हो।
2/5 Image Source : FREEPIK
हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना, खून की कमी का संकेत हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खून की कमी की वजह से आपके एनर्जी लेवल्स बुरी तरह से प्रभावित हो सकते हैं जिसके कारण आप ऊर्जावान महसूस नहीं कर पाते हैं।
3/5 Image Source : FREEPIK
खून की कमी की वजह से ऑक्सीजन की कमी पैदा हो सकती है जो सिर दर्द का कारण बन सकती है। अगर आपको चक्कर महसूस होते हैं, तो भी शरीर में खून की कमी हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक समय रहते जांच करवा लेने में ही समझदारी है।
4/5 Image Source : FREEPIK
ब्लड डेफिशिएंसी की वजह से सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हार्ट बीट का तेज हो जाना या फिर अनियमित दिल की धड़कन, इस तरह के लक्षण भी खून की कमी का संकेत हो सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
खून की कमी के कारण आपकी त्वचा का रंग पीला पड़ सकता है। नाखून और आंखों का पीलापन भी खून की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।