पुरुषों में सबसे ज्यादा इन 3 कैंसर का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा

पुरुषों में सबसे ज्यादा इन 3 कैंसर का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा men at high risk of these 3 cancers according to study

भारत में कैंसर के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। जो लोग हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस्ड डाइट प्लान फॉलो नहीं करते हैं, उनके कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है। हाल ही में हुई एक क्रॉस-सेक्शनल स्टडी में कैंसर को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।
1/5 Image Source : PIXABAY
भारत में कैंसर के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। जो लोग हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस्ड डाइट प्लान फॉलो नहीं करते हैं, उनके कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है। हाल ही में हुई एक क्रॉस-सेक्शनल स्टडी में कैंसर को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
इस स्टडी के मुताबिक कैंसर के कुल मरीजों में महिलाओं की हिस्सेदारी 51.1% रही, लेकिन मौतों के मामले में पुरुषों का रेशियो 55% रहा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुरुषों में सबसे ज्यादा जिस कैंसर का खतरा है, उसमें मुख कैंसर शामिल है।
3/5 Image Source : FREEPIK
हाल ही में हुई एक क्रॉस-सेक्शनल स्टडी के मुताबिक पुरुषों में मुख कैंसर के अलावा फेफड़े के कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के मामले सबसे ज्यादा पाए गए। आपको बता दें कि दिल्ली में पुरुषों के लिए कैंसर की दर सबसे ज्यादा पाई गई।
4/5 Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक तंबाकू, धूम्रपान, शराब का सेवन, फेफड़े के कैंसर और मुख कैंसर के खतरे को कई गुना बढ़ा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैंसर के बढ़ते मामलों के लिए जीन्स और पर्यावरणीय कारक भी जिम्मेदार हो सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
अगर कैंसर को सही समय पर डिटेक्ट कर इसका इलाज शुरू कर लिया जाए, तो आपके ठीक होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।