International No Diet Day: पतले होने के लिए रहते हैं खाली पेट, जान लीजिए लंबे समय तक भूखे रहने के साइड इफेक्ट्स

कुछ लोग वजन कम करने के चक्कर में अपने मन से ही खाली पेट रहना शुरू कर देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉक्टर/हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लिए बिना डाइटिंग शुरू कर देने से आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर पड़ सकते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
कुछ लोग वजन कम करने के चक्कर में अपने मन से ही खाली पेट रहना शुरू कर देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉक्टर/हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लिए बिना डाइटिंग शुरू कर देने से आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर पड़ सकते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
लंबे समय तक खाली पेट रहने की वजह से आपकी बॉडी में ऊर्जा की कमी पैदा होने लगेगी जिससे आपको कमजोरी और थकान महसूस होने लगेगी। कुछ भी न खाने के कारण आपका मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो सकता है जिसकी वजह से आपका वजन कम होने की जगह बढ़ भी सकता है।
3/5 Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि खाली पेट रहने की वजह से आपकी गट हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लंबे समय तक खाली पेट रहने का मतलब एसिडिटी, गैस और अल्सर जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं को आमंत्रित करना होगा।
4/5 Image Source : Freepik
अगर आप भी वजन कम करने के चक्कर में खाली पेट रहते हैं, तो आपको चक्कर भी महसूस हो सकते हैं। इतना ही नहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ भी न खाने की वजह से आपको ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
5/5 Image Source : Freepik
खाली पेट रहने से आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ आपकी मेंटल हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है और आपको मूड स्विंग भी हो सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।