लंबे समय तक एक पॉश्चर में बैठने से क्या होता है?

क्या आप भी ऑफिस में लंबे समय तक एक ही पॉश्चर में बैठे रहते हैं? अगर हां, तो ये गलती आपकी ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। आइए देर तक एक ही पॉश्चर में बैठे रहने के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आप भी ऑफिस में लंबे समय तक एक ही पॉश्चर में बैठे रहते हैं? अगर हां, तो ये गलती आपकी ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। आइए देर तक एक ही पॉश्चर में बैठे रहने के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
गलत पॉश्चर में बैठने की आदत या फिर कई घंटों तक एक ही पॉश्चर में बैठने की आदत आपकी रीढ़ की हड्डी पर नेगेटिव असर डाल सकती है। नर्व से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए।
3/5 Image Source : Freepik
जो लोग ऑफिस में कई घंटों तक एक ही पॉश्चर में बैठे रहते हैं, उन्हें अक्सर पीठ दर्द की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके अलावा लंबे समय तक एक ही पॉश्चर में बैठे रहने से कमर या फिर पूरी बॉडी में दर्द महसूस हो सकता है।
4/5 Image Source : Freepik
अगर आपने अपनी इस आदत को समय रहते नहीं सुधारा, तो आपको सर्वाइकल के दर्द का सामना भी करना पड़ सकता है। देर तक एक ही पॉश्चर में बैठे रहने की आदत, साइटिका, माइग्रेन या फिर ऑर्गन डिस्फंक्शन जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकती है।
5/5 Image Source : Freepik
अगर आप इस तरह की सेहत से जुड़ी समस्याओं का शिकार बनने से बचना चाहते हैं, तो शॉर्ट ब्रेक्स लेना शुरू कर दीजिए। चेयर पर कई घंटों तक बैठे रहना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। थोड़ी-थोड़ी देर में कुर्सी से उठना बेहद जरूरी है।