गले की खराश का देसी इलाज, तुरंत मिल जाएगी राहत

बदलता हुआ मौसम अपने साथ सर्दी, खांसी, जुकाम, गले की खराश जैसी समस्याओं को लेकर आता है। अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत नहीं होगी, तो आपको इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए गले की खराश से राहत दिलाने वाले कुछ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जानते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
बदलता हुआ मौसम अपने साथ सर्दी, खांसी, जुकाम, गले की खराश जैसी समस्याओं को लेकर आता है। अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत नहीं होगी, तो आपको इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए गले की खराश से राहत दिलाने वाले कुछ आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जानते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी आपके गले के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है? अगर आप गले की खराश से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मुलेठी की छोटी टहनी चबा सकते हैं। हालांकि, मुलेठी का काढ़ा गले पर ज्यादा पॉजिटिव असर डाल सकता है।
3/5 Image Source : FREEPIK
लहसुन की कली भी गले की खराश को दूर करने में मददगार साबित हो सकती है। इसके अलावा नेचुरली गले की खराश से छुटकारा पाने के लिए आप अदरक को भी कंज्यूम कर सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन चीजों का सेवन करना जरूरी है।
4/5 Image Source : FREEPIK
शहद में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व गले से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। गले की खराश से राहत पाने के लिए आप भी शहद का सेवन करके देख सकते हैं। आपको बता दें कि शहद एक नेचुरल एंटीबैक्टीरियल है।
5/5 Image Source : FREEPIK
गले की खराश से छुटकारा पाने के लिए आप नमक के पानी से गरारे भी कर सकते हैं। एक कप गर्म पानी में हाफ स्पून नमक मिक्स कर गरारे करें। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।