कैल्शियम की कमी के दौरान दिखाई देने वाले लक्षण

कैल्शियम को न केवल हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बल्कि नर्वस सिस्टम के लिए भी जरूरी माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर इस पोषक तत्व की कमी को समय रहते डिटेक्ट न किया जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
1/5 Image Source : FREEPIK
कैल्शियम को न केवल हड्डियों और मांसपेशियों के लिए बल्कि नर्वस सिस्टम के लिए भी जरूरी माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर इस पोषक तत्व की कमी को समय रहते डिटेक्ट न किया जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
2/5 Image Source : FREEPIK
आइए कैल्शियम की कमी की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। कैल्शियम की कमी की वजह से मांसपेशियों में ऐंठन, दर्द या फिर खिंचाव महसूस हो सकता है। अगर आपके हाथ-पैर में ऐंठन हो रही है तो सावधान हो जाइए।
3/5 Image Source : FREEPIK
क्या आपको दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है? इस तरह का लक्षण कैल्शियम की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आपको जॉइंट पेन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी पैदा हो गई हो।
4/5 Image Source : FREEPIK
कैल्शियम की कमी आपकी नेल हेल्थ को भी बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। अगर नाखून बार-बार टूटने लगें या फिर नाखूनों पर सफेद रंग के धब्बे दिखाई देने लगें, तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में इस जरूरी पोषक तत्व की कमी पैदा हो गई हो।
5/5 Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मसूड़ों से खून आना या फिर दांतों से जुड़ी समस्याएं पैदा होना, इस तरह के लक्षण भी कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।