शरीर में दिखाई दे रहे हैं ऐसे लक्षण, कहीं हार्ट ब्लॉकेज तो नहीं?

खराब लाइफस्टाइल, जरूरत से ज्यादा तनाव, अनहेल्दी डाइट प्लान, नो फिजिकल एक्टिविटी जैसे तमाम फैक्टर्स आपके दिल की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में आपको हार्ट ब्लॉकेज के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
1/5 Image Source : Freepik
खराब लाइफस्टाइल, जरूरत से ज्यादा तनाव, अनहेल्दी डाइट प्लान, नो फिजिकल एक्टिविटी जैसे तमाम फैक्टर्स आपके दिल की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में आपको हार्ट ब्लॉकेज के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
2/5 Image Source : Freepik
क्या आपको अक्सर बेचैनी महसूस होती रहती है? अक्सर लोग इस तरह के लक्षण को मामूली समझने की गलती कर बैठते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बेचैनी महसूस होना या फिर सीने में दर्द या फिर जकड़न महसूस होना, इस तरह के लक्षण हार्ट ब्लॉकेज का संकेत साबित हो सकते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दिन भर थकान महसूस होते रहना या फिर एनर्जी की कमी भी हार्ट ब्लॉकेज का साइन साबित हो सकती है। इसके अलावा हार्ट में ब्लॉकेज की वजह से मरीज को चक्कर आ सकते हैं या फिर पेशेंट का सिर घूमने लग सकता है।
4/5 Image Source : Freepik
क्या आपको भी सांस लेने में तकलीफ होती है? अगर हां, तो आपको इस लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। दरअसल, सांस फूलने की समस्या हार्ट ब्लॉकेज की तरफ इशारा कर सकती है।
5/5 Image Source : Freepik
अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, तो आपको बिना देरी किए अपना चेकअप करवा लेना चाहिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।