कैल्शियम की कमी होने पर नाखूनों पर दिखाई देते हैं ऐसे लक्षण

समय रहते कैल्शियम की कमी को डिटेक्ट करना बेहद जरूरी है वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। क्या आपको भी यही लगता है कि कैल्शियम की कमी के कारण सिर्फ आपकी बोन्स और मसल्स पर लक्षण दिखाई देते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।
1/5 Image Source : Unsplash
समय रहते कैल्शियम की कमी को डिटेक्ट करना बेहद जरूरी है वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। क्या आपको भी यही लगता है कि कैल्शियम की कमी के कारण सिर्फ आपकी बोन्स और मसल्स पर लक्षण दिखाई देते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।
2/5 Image Source : Unsplash
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, तब नाखून कमजोर होने लगते हैं। अगर आपके नाखून बार-बार टूट जाते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि आपकी बॉडी में इस जरूरी पोषक तत्व की कमी पैदा हो गई हो।
3/5 Image Source : Unsplash
अगर आप कैल्शियम से भरपूर खाने-पीने की चीजों का सेवन नहीं करते हैं, तो आपके नाखून धीमी गति से बढ़ने लगेंगे। यानी अगर नेल ग्रोथ स्लो हो गई है, तो ये लक्षण भी कैल्शियम की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा इस पोषक तत्व की कमी की वजह से नाखून पतले भी हो सकते हैं।
4/5 Image Source : Unsplash
नाखूनों की सतह पर खुर्दुरापन महसूस होना या फिर नेल सर्फेस पर छोटे-छोटे गड्ढों का दिखाई देना या फिर नाखूनों का रंग पीला या नीला पड़ना, कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है। आपको ये समझने की जरूरत है कि आपके नाखूनों पर दिखाई देने वाले ये छोटे-छोटे लक्षण मामूली नहीं हैं।
5/5 Image Source : Unsplash
अगर आपके नाखूनों पर वाइट कलर के धब्बे या फिर छोटे-छोटे दाग दिखाई दे रहे हैं, तो हो सकता है कि आपके शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व की कमी पैदा हो गई हो। कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए आप डॉक्टर की सलाह के मुताबिक अपने डाइट प्लान में कैल्शियम से भरपूर खाने-पीने की चीजों को शामिल कर सकते हैं।