मिल जाएगी गले की खराश से राहत, करें इन जड़ी बूटियों का सेवन

बदलते मौसम में अक्सर लोगों को गले की खराश का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी सेहत से जुड़ी इस समस्या से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।
1/5 Image Source : FREEPIK
बदलते मौसम में अक्सर लोगों को गले की खराश का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी सेहत से जुड़ी इस समस्या से नेचुरली छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।
2/5 Image Source : FREEPIK
औषधीय गुणों से भरपूर शहद को गले के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सबसे पहले एक गिलास गर्म या फिर गुनगुना पानी लीजिए। अब इस पानी में एक स्पून शहद को मिक्स कर लीजिए। शहद का पानी गले की खराश को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है।
3/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि हल्दी वाला दूध भी आपके गले पर पॉजिटिव असर डाल सकता है? गले की खराश और गले में महसूस होने वाली जलन को शांत करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी वाले दूध का सेवन किया जा सकता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
जिन लोगों को अक्सर गले की खराश का सामना करना पड़ता है, उन्हें अदरक वाली चाय पीनी चाहिए। अदरक वाली चाय में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व गले से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार साबित हो सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
अगर आप गले की खराश को दूर करना चाहते हैं, तो आप स्टीम यानी भाप भी ले सकते हैं। दिन में दो बार 5-10 मिनट की भाप लें और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।