कम हो गया है ब्लड प्रेशर? बढ़ाने के लिए खाएं ये सुपर फूड्स

Published : Feb 15, 2025 11:39 am IST, Updated : Feb 15, 2025 12:02 pm IST
  • Image Source : Freepik

    कहीं आपका ब्लड प्रेशर भी अक्सर लो तो नहीं रहता है? अगर हां, तो आपको लो बीपी की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश करनी चाहिए वरना आपकी हार्ट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जानते हैं, जो लो बीपी को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

  • Image Source : Freepik

    अंडे में पाए जाने वाले तत्व लो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में असरदार साबित हो सकते हैं। लो बीपी से छुटकारा पाने के लिए आप अपने डाइट प्लान में केला भी शामिल कर सकते हैं। लो बीपी की समस्या को दूर करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर कुछ दालों का सेवन भी किया जा सकता है।

  • Image Source : Freepik

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियों को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर बीन्स भी ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

  • Image Source : Freepik

    अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर लो रहता है, तो आपको सिट्रस फ्रूट्स को कंज्यूम करना शुरू कर देना चाहिए। सॉल्टी फूड्स भी लो बीपी को बढ़ाने में असरदार साबित हो सकते हैं। कॉटेज चीज भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है।

  • Image Source : Freepik

    क्या आप जानते हैं कि कॉफी भी लो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है। लो बीपी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कॉफी पी सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।