कैंसर के शुरुआती लक्षणों को कतई न करें नजरअंदाज

कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी के लक्षणों को जल्द से जल्द पहचानना बेहद जरूरी है। हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना, साधारण सा दिखने वाला ये लक्षण कैंसर की तरफ इशारा कर सकता है। कैंसर की वजह से आपकी बॉडी में एनर्जी की कमी पैदा हो सकती है।
1/5 Image Source : Freepik
कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी के लक्षणों को जल्द से जल्द पहचानना बेहद जरूरी है। हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना, साधारण सा दिखने वाला ये लक्षण कैंसर की तरफ इशारा कर सकता है। कैंसर की वजह से आपकी बॉडी में एनर्जी की कमी पैदा हो सकती है।
2/5 Image Source : Freepik
क्या आपको अपने शरीर के किसी भी हिस्से पर गांठ या फिर सूजन महसूस हो रही है? अगर हां, तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। इसके अलावा सांस लेने में दिक्कत महसूस होना भी कैंसर जैसी बीमारी का संकेत हो सकता है।
3/5 Image Source : Freepik
पेशाब, मल या फिर उल्टी में खून आना कैंसर की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा अगर आपका वजन अचानक से कम हो रहा है, तो आपको कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है। शरीर में दर्द महसूस होना भी इस गंभीर और जानलेवा बीमारी का संकेत हो सकता है।
4/5 Image Source : Freepik
क्या आपकी हड्डियों में दर्द रहने लगा है? अगर हां, तो आपको समय रहते किसी डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्किन में बदलाव दिखाई देना भी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है।
5/5 Image Source : Freepik
अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं तो बिना देरी किए डॉक्टर से कंसल्ट कर लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जितनी जल्दी शरीर में पैदा हुए कैंसर का पता लगा लिया जाए, कैंसर पेशेंट की सेहत को उतना ही कम नुकसान झेलना पड़ता है।