पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों से सावधान!

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से पेट का कैंसर यानी गैस्ट्रिक कैंसर हो सकता है। पेट की अंदरूनी परत में शुरू होने वाला ये कैंसर मरीज की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। आइए इस कैंसर के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK

2/5 Image Source : FREEPIK
क्या आपको अक्सर हार्टबर्न या फिर बदहजमी या फिर अपच की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो हो सकता है कि ये लक्षण पेट के कैंसर की तरफ इशारा कर रहे हों। नाभि के ऊपर दर्द महसूस होना भी पेट के कैंसर का संकेत साबित हो सकता है।
3/5 Image Source : FREEPIK
पेट के कैंसर की वजह से आपको भूख कम लगने जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। अगर आपके स्टूल का कलर ब्लैक है, तो जरूरी नहीं है कि ये लक्षण मामूली हो। पेट के कैंसर के दौरान पेशेंट को इस तरह के लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट के कैंसर यानी गैस्ट्रिक कैंसर की वजह से मतली या फिर उल्टी की समस्या भी हो सकती है। खाना खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होना या फिर गैस की समस्या होना, इस तरह के लक्षण पेट के कैंसर की तरफ इशारा कर सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
खून की उल्टी होने पर आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि पेट के कैंसर की वजह से ये लक्षण दिखाई दे सकता है। इस तरह के लक्षणों को नोटिस करने के बाद तुरंत चेकअप करवा लेने में ही समझदारी है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।