हाई ब्लड प्रेशर के मुख्य कारण

हाई ब्लड प्रेशर दिल से जुड़ी बीमारियों का मुख्य कारण हो सकता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ब्लड प्रेशर किस वजह से बढ़ता है? दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाई बीपी के पीछे कई फैक्टर्स जिम्मेदार हो सकते हैं।
1/5 Image Source : INDIA TV
हाई ब्लड प्रेशर दिल से जुड़ी बीमारियों का मुख्य कारण हो सकता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ब्लड प्रेशर किस वजह से बढ़ता है? दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाई बीपी के पीछे कई फैक्टर्स जिम्मेदार हो सकते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
धूम्रपान हो या फिर शराब पीना, अक्सर लोग कूल लगने के चक्कर में इस तरह की बुरी आदतों को फॉलो करने लगते हैं। आपको बता दें कि स्मोकिंग और ड्रिंकिंग जैसी आदतें न केवल हाई ब्लड प्रेशर का बल्कि सेहत से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती हैं।
3/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप बहुत ज्यादा तनाव लेते हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्सर नींद पूरी न होने की वजह से भी ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि एक्सरसाइज की कमी के कारण भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है? इसके अलावा अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करना या फिर ओवरवेट होना, इस तरह के फैक्टर्स भी ब्लड प्रेशर बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
बढ़ती उम्र की वजह से भी हाई ब्लड प्रेशर की संभावना बढ़ सकती है। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान में सुधार करने की जरूरत है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।