तेजी से वजन बढ़ने के क्या-क्या कारण हैं?

क्या आपका वजन भी लगातार बढ़ता जा रहा है? अगर हां, तो आपको भी वेट गेन के लिए जिम्मेदार कुछ फैक्टर्स के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। अगर आपने समय रहते अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू नहीं पाया, तो आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आपका वजन भी लगातार बढ़ता जा रहा है? अगर हां, तो आपको भी वेट गेन के लिए जिम्मेदार कुछ फैक्टर्स के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। अगर आपने समय रहते अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू नहीं पाया, तो आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
जरूरत से ज्यादा तनाव लेने की वजह से आपका वजन बढ़ सकता है और आप मोटापे की चपेट में आ सकते हैं। क्या आप रोज 7-8 घंटे नहीं सोते हैं? दरअसल, नींद की कमी भी वजन को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकती है।
3/5 Image Source : Freepik
जंक फूड, तला-भुना खाना, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा चीनी या फिर ज्यादा नमक का सेवन करने की वजह से भी आप मोटापे का शिकार बन सकते हैं। बढ़ते हुए वजन पर काबू पाने के लिए अपने खान-पान को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाए रखें।
4/5 Image Source : Freepik
क्या आप दिन भर में बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करते हैं? आपकी इस आदत की वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक सही वेट मेंटेन करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी करना बेहद जरूरी होता है।
5/5 Image Source : Freepik
हॉर्मोन में असंतुलन भी मोटापे का कारण बन सकता है। इसके अलावा कुछ दवाइयां भी वेट गेन के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।