एनेस्थीसिया लगाने से क्या-क्या साइड इफेक्ट्स झेलने पड़ सकते हैं?

क्या आप भी एनेस्थीसिया से होने वाले दुष्प्रभावों से अनजान हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनेस्थीसिया के इंजेक्शन की वजह से सर्जरी के कुछ घंटों तक मतली या फिर उल्टी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप भी एनेस्थीसिया से होने वाले दुष्प्रभावों से अनजान हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनेस्थीसिया के इंजेक्शन की वजह से सर्जरी के कुछ घंटों तक मतली या फिर उल्टी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
2/5 Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एनेस्थीसिया के कारण न केवल बेचैनी महसूस हो सकती है बल्कि गला भी खराब हो सकता है। अगर आपको एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा है, तो भ्रम महसूस होने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है।
3/5 Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एनेस्थीसिया के इंजेक्शन के कारण चक्कर भी आ सकते हैं। एनेस्थीसिया की वजह से सुस्ती और थकान जैसे साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है। इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द भी महसूस हो सकता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
अगर आपको एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा है, तो हो सकता है कि आपकी बॉडी का टेंपरेचर कम हो जाए और आपको ठंड या फिर कंपकंपी महसूस होने लगे। इसके अलावा एनेस्थीसिया की वजह से मांसपेशियों में दर्द हो सकता है।
5/5 Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर इन साइड इफेक्ट्स की इंटेंसिटी हल्की है, तो कोई बात नहीं। लेकिन अगर साइड इफेक्ट्स की इंटेंसिटी काफी ज्यादा है, तो आपको बिना देरी किए डॉक्टर से कंसल्ट कर लेना चाहिए।