गर्मियों में ज्यादा चाय पीने के साइड इफेक्ट्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्मियों के मौसम में ज्यादा चाय पीने से बचना चाहिए। ज्यादा चाय पीने की वजह से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए चाय पीने के कुछ नुकसानों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
1/5 Image Source : India TV
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्मियों के मौसम में ज्यादा चाय पीने से बचना चाहिए। ज्यादा चाय पीने की वजह से आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए चाय पीने के कुछ नुकसानों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
2/5 Image Source : Freepik
गर्मियों में चाय पीने की वजह से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। चाय की तासीर गर्म होती है, इस वजह से भी गर्मियों में चाय पीने से बचना चाहिए वरना आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है और आपको बेचैनी महसूस हो सकती है।
3/5 Image Source : Freepik
गर्मियों के मौसम में ज्यादा चाय पीने के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। अगर आप एसिडिटी, सीने में जलन और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो चाय को ज्यादा मात्रा में कंज्यूम न करें।
4/5 Image Source : Freepik
अगर आप ज्यादा मात्रा में चाय का सेवन करते हैं, तो आपकी नींद में खलल पैदा हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चाय में मौजूद टैनिन की वजह से आपके शरीर में आयरन जैसे पोषक तत्व की कमी भी पैदा हो सकती है।
5/5 Image Source : AI Generated
गर्मियों के मौसम में गर्म तासीर वाली चाय की जगह ठंडी तासीर वाली खाने-पीने की चीजों का सेवन करना चाहिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।