हार्ट फेलियर से पहले शरीर में कौन-कौन से लक्षण दिखते हैं?

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आइए कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो हार्ट फेलियर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आइए कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो हार्ट फेलियर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
सीने में दर्द होना, दिल की खराब सेहत का संकेत साबित हो सकता है। अगर आपको लेटते समय सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। बिना ज्यादा काम किए जल्दी थक जाना भी हार्ट फेलियर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
3/5 Image Source : FREEPIK
खांसते हुए घरघराहट होना, इस तरह का लक्षण दिल की खराब सेहत की तरफ इशारा कर सकता है। हार्ट फेलियर के शुरुआती लक्षणों में पैर में सूजन होना भी शामिल है। आपको इस तरह के लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
4/5 Image Source : FREEPIK
क्या आपकी दिल की धड़कन तेज हो जाती है? अगर हां, तो आपको बिना देरी किए तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट में सूजन की समस्या भी हार्ट फेलियर का शुरुआती लक्षण हो सकती है।
5/5 Image Source : FREEPIK
अगर आपको एक साथ इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आपको अपनी जांच जरूर करवा लेनी चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।