डिमेंशिया के इन लक्षणों से सावधान!

खराब लाइफस्टाइल को फॉलो करने की वजह से डिमेंशिया का खतरा बढ़ सकता है। आइए कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो इस सिंड्रोम की तरफ इशारा कर सकते हैं। इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने से आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
खराब लाइफस्टाइल को फॉलो करने की वजह से डिमेंशिया का खतरा बढ़ सकता है। आइए कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो इस सिंड्रोम की तरफ इशारा कर सकते हैं। इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने से आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप भी चीजों को या फिर घटनाओं को भूलने लगे हैं? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि ये लक्षण डिमेंशिया का संकेत साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिमेंशिया की वजह से आपकी याददाश्त बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।
3/5 Image Source : FREEPIK
डिमेंशिया के कारण फोकस करने में भी दिक्कत महसूस हो सकती है। अगर आपको बोलने में या फिर समझने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, तो हो सकता है कि आपको डिमेंशिया हो। इस सिंड्रोम की वजह से भ्रम की स्थिति भी पैदा हो सकती है।
4/5 Image Source : FREEPIK
क्या आपको अक्सर मूड स्विंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिमेंशिया के कारण आपकी मेंटल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। डिमेंशिया की वजह से बॉडी बैलेंस बनाने में भी दिक्कत हो सकती है।
5/5 Image Source : FREEPIK
अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, तो आपको इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जितनी जल्दी हो सके, अपनी जांच करवा लीजिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।