गैस्ट्रिक कैंसर के इन लक्षणों से सावधान!

कैंसर का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस जानलेवा बीमारी के लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको गैस्ट्रिक कैंसर के कुछ मुख्य लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं।
1/5 Image Source : INDIA TV
कैंसर का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस जानलेवा बीमारी के लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको गैस्ट्रिक कैंसर के कुछ मुख्य लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं।
2/5 Image Source : Freepik
बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होना, गैस्ट्रिक कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा अगर आपके मल या फिर उल्टी में खून आ रहा है, तो आपको इस लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए वरना आपको लेने के देने पड़ सकते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
पेट में दर्द महसूस होना, अपच की समस्या या फिर सीने में जलन, इस तरह के लक्षणों को मामूली समझने की गलती न करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट से जुड़ी ये समस्याएं गैस्ट्रिक कैंसर जैसी खतरनाक और गंभीर बीमारी की तरफ इशारा कर सकती हैं।
4/5 Image Source : Freepik
क्या आपको भूख कम लग रही है या फिर थोड़ा खाना खाने के बाद ही पेट भरा हुआ लगने लगता है? अगर हां, तो हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये लक्षण गैस्ट्रिक कैंसर के दौरान दिखाई दे सकते हैं। अचानक वजन कम हो जाना भी इस बीमारी का संकेत हो सकता है।
5/5 Image Source : Freepik
मतली या फिर उल्टी की समस्या को नजरअंदाज करने की गलती न करें क्योंकि गैस्ट्रिक कैंसर के मरीजों को अक्सर इस तरह के लक्षण का सामना करना पड़ता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।