यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

हाई यूरिक एसिड की समस्या को समय रहते ट्रीट करना बेहद जरूरी है वरना सेहत से जुड़ी कई समस्याएं आपके शरीर पर हमला बोल सकती हैं। आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से आपके शरीर पर क्या-क्या असर पड़ सकता है...
1/5 Image Source : Freepik
हाई यूरिक एसिड की समस्या को समय रहते ट्रीट करना बेहद जरूरी है वरना सेहत से जुड़ी कई समस्याएं आपके शरीर पर हमला बोल सकती हैं। आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड बढ़ने की वजह से आपके शरीर पर क्या-क्या असर पड़ सकता है...
2/5 Image Source : Freepik
हाई यूरिक एसिड की वजह से जोड़ों में दर्द महसूस होना या फिर जोड़ों में सूजन पैदा होना आम बात है। अगर आपको जॉइंट पेन हो रहा है, तो इस तरह के लक्षण को नजरअंदाज करने की गलती न करें और तुरंत अपना चेकअप करवा लें।
3/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर शरीर में एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है। अगर आपको बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो हो सकता है कि आप हाई यूरिक एसिड का शिकार बन गए हों।
4/5 Image Source : Freepik
पेशाब में जलन, दर्द या फिर रंग में बदलाव होने पर आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। इस तरह के लक्षण हाई यूरिक एसिड की तरफ इशारा कर सकते हैं। हाई यूरिक एसिड की वजह से आपको बार-बार प्यास भी लग सकती है।
5/5 Image Source : Freepik
शरीर में दिखाई देने वाले इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।