यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या-क्या नहीं खाना चाहिए?
Published : Nov 12, 2025 11:32 am IST, Updated : Nov 12, 2025 11:32 am IST
-
Image Source : FREEPIKक्या आप भी हाई यूरिक एसिड का शिकार हैं? अगर हां, तो ऐसी परिस्थिति में आपको अपने खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। यूरिक एसिड बढ़ने के कारण जोड़ों में तेज दर्द और सूजन, इस तरह के लक्षण का सामना करना पड़ सकता है। गलत खान-पान आपकी इस प्रॉब्लम को बढ़ाने का काम कर सकता है।
-
- Image Source : FREEPIK
ज्यादा शुगरी फूड आइटम्स का सेवन करने से यूरिक एसिड की समस्या बढ़ सकती है। अगर आप हाई यूरिक एसिड की समस्या पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको मिठाइयों के साथ-साथ शुगरी ड्रिंक्स से भी दूरी बना लेनी चाहिए वरना आपकी सेहत को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
- Image Source : FREEPIK
हाई यूरिक एसिड से जूझ रहे पेशेंट्स को रेड मीट का सेवन करने से भी बचना चाहिए। अगर आपने प्रोसेस्ड मीट से दूरी नहीं बनाई, तो यूरिक एसिड की समस्या बढ़ सकती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स लिमिट में रहकर ही मीट का सेवन करने की सलाह देते हैं।
- Image Source : FREEPIK
क्या आप अक्सर तली हुई चीजों का सेवन करते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाई यूरिक एसिड के पेशेंट्स को तली हुई चीजों से परहेज करने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा हाई यूरिक एसिड में शराब से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए।
- Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि मशरूम में मौजद तत्व यूरिक एसिड को बढ़ाने का काम करते हैं? यही वजह है कि यूरिक एसिड बढ़ने पर मशरूम का सेवन नहीं करना चाहिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।