लिवर को साफ करने के लिए क्या पीना चाहिए?

Liver Detox Drinks: लिवर से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसी डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जिन्हें रेगुलरली पीने से लिवर को साफ किया जा सकता है।
1/5 Image Source : FREEPIK
Liver Detox Drinks: लिवर से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसी डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जिन्हें रेगुलरली पीने से लिवर को साफ किया जा सकता है।
2/5 Image Source : FREEPIK
नींबू पानी में पाए जाने वाले तत्व लिवर की साफ-सफाई में कारगर साबित हो सकते हैं। विटामिन सी से भरपूर नींबू पानी न केवल आपके लिवर के लिए एक अच्छी डिटॉक्स ड्रिंक है बल्कि आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है।
3/5 Image Source : FREEPIK
क्या आपने कभी चुकंदर का रस पिया है? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिवर को क्लीन करने के लिए चुकंदर के जूस का सेवन किया जा सकता है। एक हफ्ते में दो से तीन बार चुकंदर के रस को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए।
4/5 Image Source : FREEPIK
अगर आप लिवर में मौजूद टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालना चाहते हैं, तो आप ग्रीन टी को भी अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रीन टी आपकी ओवरऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालती है।
5/5 Image Source : FREEPIK
हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इन ड्रिंक्स को कंज्यूम करना बेहद जरूरी है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।