हाई ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए क्या खाना चाहिए?

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से अक्सर लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी हाई बीपी पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों को जरूर शामिल कर लेना चाहिए।
1/5 Image Source : Freepik
खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से अक्सर लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी हाई बीपी पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में पोषक तत्वों से भरपूर कुछ चीजों को जरूर शामिल कर लेना चाहिए।
2/5 Image Source : Freepik
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक एवोकाडो और कीवी में पाए जाने वाले तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाई बीपी की समस्या को नेचुरली दूर करने के लिए आप संतरे को भी अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
अगर आपको भी यही लगता है कि दालचीनी का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उनके लिए दालचीनी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।
4/5 Image Source : Freepik
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स भी बीपी को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो लोग नॉन वेजिटेरियन हैं, वो ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए सही मात्रा में मछली का सेवन भी कर सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
पोषक तत्वों से भरपूर पिस्ता और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स भी ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।