आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से लोगों की आंखों की रोशनी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है।
1/5 Image Source : SORA/AI
खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से लोगों की आंखों की रोशनी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में थोड़े बहुत बदलाव करने की जरूरत है।
2/5 Image Source : FREEPIK
पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद और गाजर आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी आइसाइट के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शकरकंद और गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है।
3/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि विटामिन सी रिच सुपर फूड्स भी आपकी आइसाइट पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं? अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को सुधारना चाहते हैं, तो आपको संतरे या फिर सिट्रस फ्रूट्स को अपने डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए।
4/5 Image Source : FREEPIK
पुराने जमाने से आइसाइट को इम्प्रूव करने के लिए पालक खाने की सलाह दी जाती रही है। पालक में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि अंडे में भी ल्यूटिन और जेक्सैंथिन मौजूद होते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
बादाम का सेवन करके भी आंखों की रोशनी को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। दरअसल, इस ड्राई फ्रूट में विटामिन ई की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।