विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं?

क्या आपको भी यही लगता है कि सिर्फ धूप में बैठने से विटामिन डी की कमी को दूर किया जा सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस विटामिन की कमी से छुटकारा पाने के लिए विटामिन डी से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।
1/5 Image Source : FREEPIK

2/5 Image Source : FREEPIK
आइए ऐसे कुछ फलों के बारे में जानते हैं, जिन्हें कंज्यूम करके विटामिन डी की कमी को अलविदा कहा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केले और पपीते जैसे फलों में विटामिन डी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
3/5 Image Source : FREEPIK
विटामिन डी की कमी होने पर मशरूम का सेवन करने की सलाह दी जाती है। मशरूम में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। शरीर में पैदा हुई विटामिन डी की कमी से छुटकारा पाने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर सहजन यानी मोरिंगा का सेवन भी किया जा सकता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
इस जरूरी विटामिन की कमी को दूर करने के लिए ड्राई फ्रूट्स को भी डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। खजूर में विटामिन डी समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इस विटामिन की कमी से छुटकारा पाने के लिए सूखे खुबानी का सेवन भी किया जा सकता है।
5/5 Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए विटामिन डी से भरपूर खाने की इन चीजों को सही मात्रा में और सही तरीके से ही डाइट प्लान का हिस्सा बनाना चाहिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।