किडनी खराब होने पर कहां-कहां दर्द होता है?

क्या आप कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानते हैं, जो आपको लगातार इस बात का संकेत देते हैं कि आपकी किडनी खराब हो रही है? आपको बता दें कि अगर आपने इन लक्षणों को समय रहते नहीं पहचाना, तो आपकी किडनी की सेहत बुरी तरह से डैमेज हो सकती है।
1/5 Image Source : Freepik
क्या आप कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानते हैं, जो आपको लगातार इस बात का संकेत देते हैं कि आपकी किडनी खराब हो रही है? आपको बता दें कि अगर आपने इन लक्षणों को समय रहते नहीं पहचाना, तो आपकी किडनी की सेहत बुरी तरह से डैमेज हो सकती है।
2/5 Image Source : Freepik
क्या आपकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द होता रहता है? अगर हां, तो आपको इस दर्द को मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती नहीं करना चाहिए क्योंकि ये लक्षण किडनी खराब होने की तरफ इशारा कर सकता है। पसलियों के नीचे दर्द महसूस होना भी खतरे का संकेत साबित हो सकता है।
3/5 Image Source : Freepik
अगर आपको अक्सर पेट में दर्द महसूस होता रहता है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट में दर्द होना किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों का संकेत साबित हो सकता है।
4/5 Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि किडनी खराब होने की वजह से आपकी कमर में भी दर्द हो सकता है। अगर आपको शरीर के इन हिस्सों में अक्सर दर्द महसूस होता रहता है, तो आपको तुरंत किसी डॉक्टर से अपना चेकअप करवा लेना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik
तेज दर्द की वजह से मतली और उल्टी की समस्या भी पैदा हो सकती है। इन लक्षणों के अलावा पेशाब के रंग में बदलाव भी किडनी की बिगड़ी सेहत की तरफ इशारा कर सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।