विटामिन बी12 बढ़ाने के लिए कौन से फल खाने चाहिए?

विटामिन बी12 की कमी को पैदा होने से रोकने के लिए डाइट प्लान में इस विटामिन से भरपूर खाने-पीने की चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है। क्या आप पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसे फलों के बारे में जानते हैं, जिनका सेवन करके आपकी बॉडी में विटामिन बी12 की कमी की संभावना को कम किया जा सकता है?
1/5 Image Source : INDIA TV

2/5 Image Source : AI GENERATED
विटामिन बी12 की कमी के खतरे को कम करने के लिए ब्लूबेरी का सेवन किया जा सकता है। ब्लूबेरी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। विटामिन बी12 की कमी से छुटकारा पाने के लिए सेब को भी डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।
3/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि संतरे में भी विटामिन बी12 की मात्रा पाई जाती है? विटामिन बी12 की कमी से बचाव के लिए संतरे के जूस को पिया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन सी से भरपूर संतरे का जूस पीकर कमजोर इम्यून सिस्टम को भी काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
विटामिन बी12 की कमी के खतरे को कम करने के लिए अनार भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर पपीता भी विटामिन बी12 के अवशोषण में मदद करता है। इसके अलावा आप आड़ू का सेवन भी कर सकते हैं।
5/5 Image Source : FREEPIK
केले में भी विटामिन बी12 मौजूद होता है। अगर आप इस विटामिन की कमी को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो केले को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।