किस विटामिन की कमी से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा?

खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान, जरूरत से ज्यादा तनाव लेना, नींद की कमी के अलावा भी कुछ फैक्टर्स दिल का दौरा पड़ने के कारण हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में लंबे समय तक रहने वाली किसी पोषक तत्व की कमी भी, हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती है।
1/5 Image Source : FREEPIK

2/5 Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन डी की कमी आपकी हार्ट हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। अगर आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको अपने शरीर में मौजूद विटामिन डी की कमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।
3/5 Image Source : FREEPIK
अगर समय रहते विटामिन डी की कमी को पूरा नहीं किया गया, तो आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस जरूरी विटामिन की कमी दिल के दौरे के खतरे को भी बढ़ा सकती है।
4/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि विटामिन डी की कमी के अलावा विटामिन बी12 की कमी भी दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती है? दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए इन दोनों विटामिन्स की कमी को पैदा होने से रोकना बेहद जरूरी है।
5/5 Image Source : FREEPIK
इस तरह के पोषक तत्वों की थोड़ी-बहुत कमी को दूर करने के लिए आप अपने डाइट प्लान में विटामिन डी और विटामिन बी12 से भरपूर खाने-पीने की चीजों को शामिल कर सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।