किन लोगों को नहीं पीना चाहिए चुकंदर का जूस?

चुकंदर के जूस में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है और यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स इस जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर का जूस यानी बीटरूट जूस कुछ लोगों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
1/5 Image Source : FREEPIK
चुकंदर के जूस में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है और यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स इस जूस का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर का जूस यानी बीटरूट जूस कुछ लोगों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
2/5 Image Source : FREEPIK
किडनी स्टोन से जूझ रहे मरीजों को चुकंदर का जूस पीने से बचना चाहिए। दरअसल, चुकंदर के जूस में ऑक्सलेट की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। यही वजह है कि किडनी स्टोन होने पर ऑक्सलेट रिच बीटरूट जूस से परहेज करना चाहिए।
3/5 Image Source : FREEPIK
लो ब्लड प्रेशर में चुकंदर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। चुकंदर का जूस बीपी को कम करने में मददगार साबित हो सकता है और इसलिए हाई बीपी में बीटरूट जूस फायदेमंद साबित हो सकता है। बीपी कम होने पर चुकंदर के जूस का सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है, उन्हें भी चुकंदर का जूस पीने से बचना चाहिए वरना चुकंदर का जूस पीने से ब्लोटिंग या फिर गैस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पेट से जुड़ी इन समस्याओं से बचने के लिए चुकंदर के जूस को अवॉइड करने में ही समझदारी है।
5/5 Image Source : FREEPIK
अगर आप भी इस तरह के लोगों में शामिल हैं, तो सोच-समझकर ही चुकंदर के जूस का सेवन कीजिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकता हैं। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।