काले पड़े बर्तन को साफ करने के 5 घरेलू उपाय, जल्दी हो जाएंगे साफ

खाना बनाते समय अक्सर बर्तन जल जाते हैं, जिससे उसपर काली परत जम जाती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि काली जमी परत को कैसे साफ किया जाए। अगर आप भी जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए आसान उपाय ढूंढ रहे हैं तो यहां बताए गए घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

बेकिंग सोडा और सिरका: काले बर्तन को साफ करने में बेकिंग सोडा और सिरका कारगर माना जाता है। इसके लिए जले या काले पड़े बर्तन में 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से सफेद सिरका छिड़कें। इसमें झाग बनेगा। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर स्क्रबर से रगड़कर धो लें।
1/5 Image Source : magnific
बेकिंग सोडा और सिरका: काले बर्तन को साफ करने में बेकिंग सोडा और सिरका कारगर माना जाता है। इसके लिए जले या काले पड़े बर्तन में 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से सफेद सिरका छिड़कें। इसमें झाग बनेगा। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर स्क्रबर से रगड़कर धो लें।
2/5 Image Source : magnific
प्याज का छिलका: जली हुई कड़ाही या पतीले में पानी भरें और उसमें प्याज के छिलके डालकर 10-15 मिनट के लिए ढककर उबालें। इसके बाद पानी फेंक दें और स्क्रबर से साफ कर लें। एल्युमिनियम के बर्तनों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।
3/5 Image Source : magnific
नींबू और नमक: बर्तन को चमकाने के लिए आप नमक और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटे हुए नींबू पर थोड़ा सा नमक लगाएं। इसे काले पड़े बर्तन पर सीधे रगड़ें। 5 मिनट रगड़ने के बाद साफ पानी से धो लें।
4/5 Image Source : magnific
कास्टिक सोडा या डिशवॉश: इसके लिए बर्तन में पानी भरकर उसमें थोड़ा डिशवॉश लिक्विड और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर उबाल लें। जब पानी उबलने लगे, तो गैस बंद कर दें और पानी गुनगुना होने पर स्क्रबर से साफ करें। जिद्दी से जिद्दी कालिख मिनटों में छूट जाएगी।
5/5 Image Source : magnific
इमली का गुदा: थोड़ी सी इमली को पानी में भिगोकर उसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को काले बर्तन पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रबर से हल्का रगड़कर धो लें। इससे बर्तन बिल्कुल नए सा चमक जाएगा।