महीने में सिर्फ एक बार बालों में लगाएं मेहंदी, मिलेंगे ये 5 कमाल के फायदे

मेहंदी बालों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करती है। केमिकल वाले कंडीशनर जहां बालों को कुछ समय के लिए स्मूथ बनाते हैं और बाद में ड्राई कर देते हैं, वहीं मेहंदी बालों की बाहरी परत को सील करती है। इससे बालों की खोई हुई चमक वापस आती है और बाल सिल्की-शाइनी नजर आते हैं।
1/5 Image Source : Magnific

2/5 Image Source : Magnific
मेहंदी में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। महीने में एक बार इसे लगाने से स्कैल्प साफ रहती है, जिससे खुजली और डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है। यह सिर को ठंडक पहुंचाने में भी सहायक है।
3/5 Image Source : Magnific
अगर आपके बाल लगातार टूट रहे हैं, तो मेहंदी आपके काम आ सकती है। यह स्कैल्प के pH लेवल को संतुलित रखती है और बालों के रोम को पोषण देती है। इससे बालों का झड़ना कम होता है और नए बाल निकलते हैं।
4/5 Image Source : Magnific
बिना किसी साइड इफेक्ट के सफेद बालों को नेचुरली काला बनाने के लिए आप मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते हैं। महीने में एक बार मेहंदी लगाने से बालों पर एक खूबसूरत रिच बरगंडी या ऑरेंज-ब्राउन टोन आ जाता है, जो केमिकल कलर्स की तरह बालों को खराब नहीं करता।
5/5 Image Source : Magnific
मेहंदी लगाने से बाल मोटे होते हैं। अगर आपके बाल बहुत पतले और बेजान हैं, तो महीने में एक बार मेहंदी जरूर लगाएं। इससे काफी फायदा मिलेगा।