जून के महीने में घूम आएं ये जगहें, ठंड के साथ बरसात का भी उठाएं लुत्फ़

जून का महीना घूमने-फिरने के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान देश के कई हिल स्टेशन और पर्यटन स्थल सुहावने मौसम, ठंडी हवाओं और हल्की बारिश से और भी खूबसूरत हो जाते हैं। अगर आप गर्मी से राहत पाना चाहते हैं और बारिश के मौसम का आनंद भी लेना चाहते हैं, तो जून में कुछ शानदार डेस्टिनेशन की सैर का प्लान बना सकते हैं।
1/6 Image Source : UNSPLASH
जून का महीना घूमने-फिरने के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान देश के कई हिल स्टेशन और पर्यटन स्थल सुहावने मौसम, ठंडी हवाओं और हल्की बारिश से और भी खूबसूरत हो जाते हैं। अगर आप गर्मी से राहत पाना चाहते हैं और बारिश के मौसम का आनंद भी लेना चाहते हैं, तो जून में कुछ शानदार डेस्टिनेशन की सैर का प्लान बना सकते हैं।
2/6 Image Source : UNSPLASH
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल: जून का महीना दार्जिलिंग घूमने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।यहाँ का सुहावना मौसम और हरी-भरी वादियाँ इसे एक परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन बनाते हैं। इस महीने में आखिरी हफ्ते तक में बारिश भी देखने को मिल सकती है।आप यहाँ 'टॉय ट्रेन' में बैठकर, नीचे लटकते बादलों के बीच एक यादगार और धीमी रफ़्तार वाली यात्रा का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां आप चाय के बागान, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे और टाइगर हिल देखने जा सकते हैं।
3/6 Image Source : UNSPLASH
शिलांग, मेघालय: अगर आपको बारिश पसंद है, तो जून में शिलांग का अनुभव किसी जादू जैसा लगता है। चीड़ के पेड़ों से ढकी पहाड़ियों के बीच से बादल गुज़रते हैं और पूरा नज़ारा एकदम ताज़ा लगता है। आप यहाँ से पास के चेरापूंजी, डॉकी, मावफ़्लांग और मशहूर 'लिविंग रूट ब्रिज' घूमने जा सकते हैं।
4/6 Image Source : UNSPLASH
ऊटी, तमिलनाडु: जून में ऊटी का मौसम बहुत ही सुहावना और ताज़ा होता है। इस दौरान यहाँ दिन का तापमान 18°C ​​से 20°C के बीच रहता है, जबकि रातें और अधिक ठंडी हो सकती हैं। मानसून की हल्की फुहारों के बाद यहाँ की हरियाली देखने लायक होती है। जून में ऊटी घूमने का सबसे खास आकर्षण है मशहूर 'नीलगिरी माउंटेन रेलवे' की टॉय ट्रेन की सवारी करना।
5/6 Image Source : UNSPLASH
मुन्नार, केरल: मुन्नार मानसून प्रेमियों के लिए एक छिपा हुआ स्वर्ग है। बारिश के दौरान यहां के चाय की घाटियाँ धुंध की चादर से ढक जाती हैं। जिन्हें मानसून पसंद है और जो प्रकृति की असली खूबसूरती का अनुभव करना चाहते हैं वो इस जगह पर ज़रूर जाएं। जून के महीने में, मानसून की हवाएँ यहाँ की पहाड़ियों से सीधे टकराती हैं, जिससे भारी बारिश होती है।
6/6 Image Source : UNSPLASH
महाबलेश्वर, महाराष्ट्र: जून के महीने में महाबलेश्वर में मॉनसून पूरी ज़ोर-शोर से दस्तक देता है। बारिश पूरी घाटी को घने कोहरे और धुंध की चादर से ढक देती है। यहाँ का तापमान 15°C से 25°C के बीच रहता है, जो बेहद सुहावना होता है, और इस मौसम में पूरी घाटी हरे-भरे नज़ारों से भर जाती है।