दिवाली पर प्लांट से घर को बनाएं खूबसूरत, ऐसे बदलें पूरा लुक

दिलावी पर घर का मेकओवर करना चाहते हैं तो कुछ खूबसूरत पौधे सजावट में शामिल कर लें। इससे पूरा लुक बदल जाएगा। किचन से लेकर एंट्री गेट और बाथरूम तक हर जगह खूबसूरत लगेगी।

घर को सजाना है तो इसके लिए महंगे सामान खरीदने की बजाय, कुछ खूबसूरत गमले और पौधे खरीद लाएं। इससे आप अपने डाइनिंग टेबल, मेन गेट, साइडबोर्ड और कमरे को नया और आकर्षक लुक दे सकते हैं।
1/7 Image Source : India Tv
घर को सजाना है तो इसके लिए महंगे सामान खरीदने की बजाय, कुछ खूबसूरत गमले और पौधे खरीद लाएं। इससे आप अपने डाइनिंग टेबल, मेन गेट, साइडबोर्ड और कमरे को नया और आकर्षक लुक दे सकते हैं।
2/7 Image Source : India Tv
घर के मेन डोर पर खाली कोनों को सजाने के लिए जेड प्लांट या स्नेक प्लांट रखें। पौधे को थोड़ा ऊंचा दिखाने के लिए छोटे स्टूल या लकड़ी के डिब्बे का इस्तेमाल करें। इससे एंट्री गेट सुंदर दिखेगा और खाली जगह भी भर जाएगी।
3/7 Image Source : India Tv
लिविंग रूम को सजाने के लिए स्पाइडर प्लांट या स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स जैसे लटकने वाले पौधों का इस्तेमाल करें। इन्हें मैक्रैम हैंगर यानी रस्सी से बने पौधे टांगने वाले होल्डर में लगाकर दीवार या छत से लटकाएं। इससे कमरे के खाली कोनों का इस्तेमाल होगा और फर्श पर भी ज्यादा जगह बचेगी।
4/7 Image Source : India Tv
गिरे हुए फूलों और पत्तियों को कुछ भारी किताबों के बीच दबाकर सुखा लें। इसके बाद इन्हें पुराने फोटो फ्रेम में लगाकर दीवार पर सजाएं। इससे घर के डार्क लाइट वाले कोने भी खूबसूरत दिखेंगे। इस तरह आप बिना पैसे खर्च किए घर में फूलों वाली सजावट कर सकते हैं।
5/7 Image Source : India Tv
किचन की खिड़की को सजाने के लिए पोथोस यानी मनी प्लांट की कटिंग या पुदीना जैसी जड़ी-बूटियों की टहनियां पानी से भरे कांच के जार में रखें। इन्हें खिड़की के पास करीने से सजाएं। इससे किचन में हरियाली आएगी और कुछ पौधों की नई जड़ें भी निकल सकती हैं। ध्यान रखें कि पानी नियमित रूप से बदलते रहें, ताकि उसमें गंदगी न जमा हो।
6/7 Image Source : India Tv
किताबों की अलमारी या काम करने वाली टेबल पर छोटे पौधे और लटकने वाली बेलें रखें। इससे कमरे में हरियाली आएगी और ऑफिस का माहौल भी अच्छा लगेगा। इस तरह बिना नया फर्नीचर खरीदे आप अपने काम करने की जगह को खूबसूरत बना सकते हैं।
7/7 Image Source : India Tv
बाथरूम का लुक बदलने के लिए फर्न या पीस लिली जैसे पौधे लगा सकते हैं। ये पौधे नमी वाली जगहों में अच्छी तरह बढ़ सकते हैं। इन्हें ऐसी जगह रखें जहां रोशनी आती हो। इससे बाथरूम को साफ-सुथरा और स्पा जैसा लुक मिलेगा।