करवाचौथ के लिए खूबसूरत बिछिया डिजाइन, ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट

करवाचौथ पर लोग नए बिछिया खरीदते हैं। ऐसे में ऑफिस जाने वाली महिलाएं सिंपल, बिना चुभने वाले और पतले बिछिया खरीद सकती हैं। इन्हें किसी भी तरह के फुटवियर के साथ आसानी से पहना जा सकता है। देखिए टो रिंग के खूबसूरत डिजाइन।

ऑफिस गोइंग महिलाएं सिंपल ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, फिर चाहे पैर के बिछिया ही क्यों न हों। कई बार बड़े बिछिया पैर में चुभ जाते हैं जिससे उंगली घायल हो जाती हैं। जूता पहनने या बंद हील्स पहनकर चलने में भी इनमें परेशानी होती है। इसके लिए आप सिंपल, बिना चुभने वाले टो रिंग खरीद सकती हैं।
1/5 Image Source : India Tv

2/5 Image Source : Instagram
सिंपल टो रिंग में गोल शेप वाले बिछिया काफी अच्छे लगते हैं। सिंपल लेयर या डबल लेयर बिछिया खरीद सकती हैं। कुछ में ऊपर डिजाइन के लिए छोटा फ्लावर या स्टोन लगा रहता है। ऐसे बिछिया में पैर भी सुंदर लगता है।
3/5 Image Source : Instagram
ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर टो रिंग भी काफी सुदंर लगते हैं। इन्हें 925 स्टर्लिंग सिल्वर टो रिंग भी कहा जाता है। इनका रंग पहले से ही हल्का डार्क किया होता है जिससे इसके काला या स्लेवी कलर मिले। आप इस तरह के बिछिया खरीद सकती हैं।
4/5 Image Source : Instagram
अगर थोड़े डिजाइन वाले बिछिया पहनने हैं तो फ्लावर शेप पैरों में सबसे ज्यादा सुंदर लगती है। स्टोन वाले फ्लावर शेप बिछिया खरीद सकती हैं। इनमें आपको कई रंग मिल जाएंगे।
5/5 Image Source : Instagram
ऑफिस जाने वाली महिलाएं सिंगल टो रिंग पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप पतले और सिंपल डिजाइन चुन सकती हैं। इनमें आपका पैर पूरी तरह से आरामदायक स्थिति में रहेगा और खूबसूरत लगेगा।